फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककरालीगेट बीट के जंगल में फिर दिखा बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
टनकपुर-चंपावत हाइवे पर बस्तिया गांव में बाघ ने एक ग्रामीण की गोशाले में घुसकर बकरे को निवाला बना लिया। इधर, लंबे समय बाद शारदा रेंज के ककरालीगेट बीट में प्रकाष्ठ डिपो में पास बाघ के फिर दिखाई पड़ने से आसपास के लोगों में दहशत पैदा हो गई है। वन विभाग के मुताबिक पिछले तीन दिन से ककरालीगेट बीट में बाघ दिखाई पड़ रहा है। विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट करते हुए जंगल में नहीं जोने की अपील की है।

गांवों से जंगलों में बाघ की दस्तक सेे लोगों में फिर दहशत फैल गई है। शनिवार रात बस्तिया गांव में बाघ ने राजेंद्र सिंह पुत्र हयात सिंह के गोशाले में घुसकर उसका एक बकरा मार डाला। रविवार सुबह जब राजेंद्र सिंह की पत्नी गोशाले में गई तो वहां बकरा मरा देख वह दंग रह गई। प्रधान नवीन सिंह ने बताया कि गोशाला के आसपास पंजों के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग को घटना की लिखित सूचना दे दी गई है। वहीं, पूर्णागिरि मार्ग के ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह बाघ ककरालीगेट बीट के जंगल में वन निगम के डिपो नंबर तीन के पास दिखाई पड़ा। शारदा रेंज के डिप्टी रेंजर कैलाश गुणवंत ने बताया कि बीते तीन दिन से बाघ ककरालीगेट बीट के जंगल में दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट---
तेंदुए ने बकरी मारी
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। गेठीगाड़ा (मूनाकोट) में शुक्रवार रात तेंदुए ने देव राम कोहली की गोशाला में घुसकर एक बकरी को मौत के घाट उतार दिया। तेंदुए के आतंक से गांव में दहशत बनी है। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें