चंपावत। जिले की 16 देशी विदेशी शराब की दुकानों में से 14 दुकानें व्यवस्थित हो गई हैं। शनिवार को छह देशी और दो विदेशी शराब की दुकानें के लिए ऑन लाइन टेंडर खोले गए। प्रक्रिया के दौरान चार देशी और दो विदेशी दुकानों के लिए 31 मार्च 2019 तक के लिए टेंडर स्वीकृत किए गए। जबकि भिंगराड़ा और बाराकोट की देशी शराब की दुकानों के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया।
इन दोनों दुकानों के लिए टेंडर शीघ्र ही आमंत्रित किए जाएंगे। तब तक ये दोनों दुकानें दैनिक आधार पर खोली जाएंगी। जिले की सभी 16 मदिरा की दुकानों से 41.55 करोड़ रुपये का राजस्व निर्धारित किया गया है। प्रभारी आबकारी अधिकारी प्रतिमन सिंह कन्याल ने बताया कि शनिवार को विदेशी शराब की दुकान पाटी व टनकपुर और देशी शराब की दुकान बनबसा, चंपावत, पुल्ला, लोहाघाट, भिंगराणा और बाराकोट के लिए आनलाइन टेंडर प्रक्रिया संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया में छह दुकानों के लिए आवेदन स्वीकृत किए गए। देशी शराब की दुकानों भिंगराणा और बाराकोट के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया। बताया कि इन दोनों देशी शराब की दुकानों के लिए फिर से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। तब तक ये दुकानें दैनिक आधार पर खोली जाएंगी।