फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लधिया घाटी का एक हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
रीठा साहिब/चंपावत। लधिया घाटी के जंगल एक बार फिर आग की चपेट में है। दावाग्नि से एक हेक्टेयर से अधिक जंगल पर असर पड़ने का अंदेशा है। वन विभाग की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


चीड़ प्रजाति के पेड़ों की अधिकता होने के चलते लधिया घाटी के जंगल खासे संवेदनशील हैं। इस बार के फायर सीजन में क्षेत्र के जंगलों में पांच बार आग लग चुकी है। सोमवार की रात घाटी के चौड़ापित्ता, गोलडांडा, बिनवालगांव क्षेत्र के जंगलों में एक बार फिर आग धधकी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र जोशी ने वन कर्मियों को मौके पर भेजा।

फायर वॉचरों की मदद से इस टीम ने देर शाम आग पर काबू पाया। बताया गया है कि घाटी में मौसम की तपिश से ये आग लगी है। मंगलवार को रीठा साहिब पहुंचे प्रभागीय वनाधिकारी कुबेर सिंह बिष्ट से यहां के लोगों ने दावाग्नि से बचाव के इंतजामात बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें