फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने निजी स्कूलों का पांच साल का ब्यौरा तलब किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। निजी स्कूलों की मनमानी और स्कूलों में व्यावसायिक गतिविधियों की शिकायतों को देखते हुए डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने सभी स्कूलों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी निजी स्कूलों को अपना पिछले पांच वर्ष का ब्यौरा मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत स्कूलों को पांच वर्ष का सोसाइटी रजिस्ट्रेशन, जमा शुल्क, आय- व्यय का ब्यौरा, पानी, बिजली, शौचालय, सीसीटीवी, पुस्तकालय, अग्निशमन, चहारदीवारी, भूमि, भवन की स्थिति, कक्षावार छात्र संख्या, कक्षा कक्षों के मानक, खेल मैदान की स्थिति, शिक्षकों की नियुक्ति व योग्यता आदि के बारे में जानकारी देनी होगी। डीएम ने कहा है कि समीक्षा में मानक के अनुसार स्कूल के न पाए जाने पर मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम ने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित को पूरी टीम के साथ स्कूलों का निरीक्षण करने और मानकों की जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें