फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर खोलने वालों पर कार्रवाई हो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में बरसात के दौरान घरों का सीवर खोले जाने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। लोगों ने खुले में सीवर खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के साथ नालियों के ऊपर पटाल डालने की मांग की है।
विज्ञापन


अर्बन बैंक के पास की गली में कुछ लोगों द्वारा दिन में सीवर खोलने से व्यापारियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापारी नवेद यार खां, पुष्कर धौनी, राजेंद्र ढेक, मोहित माहरा, जमन सिंह, राहिल आदि का कहना है कि हल्की सी बारिश में भी कुछ लोग घरों का सीवर खोल देते हैं। नालियों में पटाल नहीं होने से सारी गंदगी गली में आ जाती है। कई बार नगर पंचायत से नालियों में पटाल लगाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन अब तक पटाल नहीं लग पाए। उन्होंने दिन में ही सीवर खोलने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर डीएम कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें