फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेस्ट शाखा में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में एटीएम सहित सभी बैंकों में नकदी संबंधी दिक्कतों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य चेस्ट शाखा में वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में नकदी उपलब्ध है, जिसे छोटे बैंकों की डिमांड के आधार पर उपलब्ध कराया जा रहा है। एक दिन पूर्व पिथौरागढ़ से 14.60 करोड़ रुपये की धनराशि भी चेस्ट शाखा को प्राप्त हुई है। मुख्य शाखा प्रबंधक एनके जौहरी के अनुसार बीते पांच मार्च को रिजर्व बैंक की ओर से तीस करोड़ की नकदी भेजी गई है। जिसे जिले भर के अन्य बैंकों की मांग के अनुरूप उपलब्ध कराया जा रहा है। उनका कहना है कि बीते दिनों मुख्यालय के छोटे बैंकों में नकदी की कमी से जमाकर्ताओं को भुगतान नहीं होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। चेस्ट शाखा में पर्याप्त नकदी उपलब्ध थी, लेकिन किसी भी बैंक ने उनसे संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन



आज लगेगा खातों को आधार लिंक करने का शिविर
चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा परिसर में 18 मार्च रविवार को खातों को आधार लिंक कराने संबंधी शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य शाखा प्रबंधक एनके जौहरी ने बताया कि बैंक में करीब 20 हजार खाताधारकों में से छह हजार खातों का आधार लिंक होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें