फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र लोगों तक पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ:जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान में भाजपा पाटी मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह राणा की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी और जिला महामंत्री नवीन बोहरा ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूती देने के लिए जन समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव जाकर लोगों को देने का आह्वान किया। ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके। जिला महामंत्री ने पार्टी द्वारा प्रस्तावित आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। मंडल महामंत्री मुकेशराज देउपा के संचालन में हुई बैठक में डिगराज बोहरा, पुष्कर पुजारी, गिरीश जोशी, चंद्रशेखर बगौली, हरीश मथेला, कुंवर सिंह बिष्ट, भगवान कुंवर दिनेश गहतोड़ी, नारायण सिंह, बलवंत बोहरा, सुमित कलखुड़िया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें