फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित के प्रश्रों को आसानी से हल करने के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं की जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी संबंधी तीन दिनी कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। इससे पूर्व कक्षा पांच और कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आयत, वर्ग, क्षेत्रफल, परिमाप सहित गठित के कठिन प्रश्नों को आसानी से हल करने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन


इसके अलावा पहले दो दिनों में कराए गए सवालों का फिर से अभ्यास कराया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय से आए से कौशल कुमार और मनोज वर्मा ने बच्चों की शंकाओं का समाधान भी किया। समापन मौके पर हिमवत्स संस्था के सचिव डा.जीबी बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक कीर्ति बल्लभ गहतोड़ी, बीडी फुलारा, राजेंद्र गहतोड़ी, मोहन रस्यारा ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला के संचालन में हिमवत्स संस्था के स्वयंसेवक प्रकाश पुनेठा, मुक्तेश पचौली, ओम प्रकाश, अक्षय वर्मा, राजीव भंडारी, ललित, विजय, आशा टम्टा, तनुजा, सविता आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें