फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नाराज होकर बनबसा पहुंचा युवक परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। दो दिन पहले घर से नाराज होकर बनबसा पहुंचे मध्यप्रदेश निवासी कैलाश (20) को पुलिस ने शनिवार को उसके परिजनों के सपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार 7 दिसंबर को शारदा बैराज चौकी पुलिस ने बनबसा से शारदा बैराज पहुंचे एक युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नेपाल जा रहा है। आईडी देखने पर वो मध्य प्रदेश का रहने वाला निकला।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने घर से नाराज होकर यहां आने की बात स्वीकारी। पुलिस ने उसके बारे में उसके पिता लक्ष्मी नारायण ढोके निवासी भागीरथी कालोनी धारनाका महू जिला इंदौर (मध्य प्रदेश) को सूचित किया। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि कैलाश को शनिवार को मध्य प्रदेश से यहां पहुंचे उसके पिता और बड़े भाई सुरेंद्र कुमार के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें