फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककरालीगेट के पास सड़क पार करता दिखा बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। तीन महिलाओं को निवाला बना चुके हमलावर बाघ पकड़ने को लगाए पिंचरों में भले ही बाघ कैद न हो पा रहा हो, लेकिन आते-जाते लोगों को बाघ अक्सर दिखाई दे रहा है। बस्तिया गांव के एक फोटोग्राफर ने बुधवार की शाम चंपावत मार्ग में ककरालीगेट से आगे तीन पुलिया के पास सड़क पार करते बाघ देखा। उसका कहना है कि बाघ काफी बड़ा है। बाघ दिखाई देने की सूचना देने बाद वन विभाग ने ककरालीगेट से किरोड़ा पुल तक गश्त बढ़ा दी है।

शारदा व बूम रेंज के जंगल में हमलावर बाघ तीन महिलाओं को निवाला बना चुका है। इन घटनाओं के बाद से क्षेत्र में बाघ का खौफ बना हुआ है। वन विभाग ने हमलावर बाघ की लोकेशन ट्रेप कर उसे पकड़ने को दोनों रेंजों में सीसी कैमरे व पिंजरे लगाए हुए हैं, लेकिन सीसी कैमरों से न तो बाघ के मूवमेंट का पता चल रहा है और न ही वह पिंजरे में कैद हो रहा है। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जीएस रजवार ने बताया कि तीन पुलिया के पास बाघ दिखाई देने की सूचना के बाद ककरालीगेट से किरोड़ा पुलिस व जंगल से गांवों में गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
गोशाला में घुसकर तेंदुए ने बछड़े को घायल किया
टनकपुर (चंपावत)। छीनीगोठ गांव में बृहस्पतिवार तड़के करीब ढाई बजे तेंदुए ने उमेश चंद्र जोशी की गोशाला में घुसकर बछड़े को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उमेश जोशी और उनके परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ बछड़े को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट, समाजसेवी श्याम बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान राधा भंडारी, जगदीश पंत, मुकेश सिंह आदि ने प्रशासन और वन विभाग से वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए शीघ्र उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें