फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 दिनी भूमिया महादेव का जागर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में सुख, समृद्धि, शांति की कामना के साथ बाराकोट विकासखंड के काकड़ गांव में 16 दिवसीय भूमिया महादेव महाराज का जागर शुरू हो गया है। जिसके तहत देव डांगरों को पवित्र रामेश्वर घाट में स्नान कराकर शाम को विशेष पूजा-अर्चना के साथ धूनी जलाई गई। जागर प्रति दिन शाम 7 बजे से लगाया जाएगा जिसमें महाभारत की वीर रस से परिपूर्ण प्रसंगों का गायन कर देव शक्तियों का आह्वाहन कर उनको जागृत करते हुए अवतरित कराया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान गिरीश अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सुबह देव डांगरों को रामेश्वर घाट में स्नान कराया गया। जागर में मुख्य जगरिया सिब्योली के गोविंद सिंह और नगाड़ा वादक बंतोली के प्रकाश राम आदि हैं। जागर 11 नवंबर तक अंदर गाया जाएगा तथा 12 नवंबर को जाल काट कर सभी देवगण धूनी पर अपने-अपने आयुधों के साथ अवतरित होकर प्रजा के दुखों का निवारण करेंगे। 11 वर्ष पूर्व काकड़ गांव में सामूहिक रूप से जागर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें