चंपावत। नगर में लोगों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने का अभियान जारी है। इसके अंतर्गत दूसरे दिन मथुरा से आए बंदरों को पकड़ने वाली टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी। एमईएस कैंप के पास से 22 बंदरों को पकड़ा गया। टीम ने बीते दो दिनों में अब तक 26 बंदरों को पकड़ा है।
टीम के मुखिया अजहर ने बताया कि पहले दिन गोरलचौड़ और एमईएस क्षेत्र से चार बंदरों को पकड़ा गया। जबकि दूसरे दिन 22 बंदर पकड़े गए। बाद में इन बंदरों को वीरान जंगल में छोड़ दिया गया। टीम में अकरम, इकराम, राहुल और आमिर शामिल हैं।