फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमोड़ी के पास खाई में गिर पिकअप, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर अमोड़ी के पास एक पिकअप वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के बाद तीनों घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मीनाबाजार लोहाघाट निवासी रमेश चंद्र पांडेय (65) पुत्र लोकमणी पांडेय पिकअप वाहन (यूके 03 सीए/0839) में सामान लेकर देहरादून पुत्र के पास जा रहे थे कि अमोड़ी के पास अचानक अनियंत्रित होकर वाहन खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


हादसे में रमेश चंद्र पांडेय के अलावा बापरू लोहाघाट निवासी चालक राजेश (22) पुत्र मोहन चंद्र, मीनाबाजार लोहाघाट निवासी गणेश राम (42) पुत्र भवानी दत्त घायल हो गए। सूचना पर 108 वाहन से तीनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. एचएस ह्यांकी ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है, जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें