फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूमाली का गांठा रूयूड़ी लखनऊ की...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत तामली में चल रहे दशहरा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पिथौरागढ़ जिले की कला एवं संस्कृति परिषद के कलाकारों के नाम रही। पिथौरागढ़ से आई चंचल सिंह रावत एंड पार्टी के कलाकारों ने ईश वंदना के बाद एक से बढ़कर एक गीत और नृत्यों की प्रस्तुति दी। कलाकारों की ओर से प्रस्तुत-रूमाली का गांठा रूयूड़ी लखनऊ की... के अलावा-शाबाश रै म्यर मोतिया बल्द, कां छ तैरो जलेबी को डाब, नीमा छोरी रे, लूहाट की बजार में म्यर झूमका गिरी गौ, हीरा समधनी आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इससे पहले तामली के थानाध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट ने दीप जलाकर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने भी कुमाऊंनी, गढ़वाली लोक गीतों के साथ ही देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच में स्थानीय कलाकारों की ओर से हास्य व्यंग की प्रस्तुतियां भी दी जा रही है। देर रात्रि तक चल रहे आयोजन में सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों के अलावा एसएसबी के जवान भी आनंद उठा रहे हैं। यहां संस्कृति और सूचना विभाग में पंजीकृत कलाकारों की ओर से प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। महोत्सव समिति संरक्षक विपिन जोशी ने बताया कि रविवार को पिथौरागढ़ के कला दर्पण के प्रकाश सिंह रावत एंड पार्टी के रंगारंग कार्यक्रम भी महोत्सव में आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव समिति अध्यक्ष जगत सिंह, पूर्व प्रधान महा सिंह, दीवान सिंह, प्रहलाद सिंह, भुवन जोशी, देवेंद्र जोशी, भुवन पांडेय, नवीन जोशी आदि व्यवस्थाओं को बनाने में सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें