बनबसा (चंपावत)। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा घोषित शैक्षणिक कलेंडर के तहत मंगलवार से यहां राजकीय महाविद्यालय में नवीन सत्र की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। प्राचार्य डॉ. आरके गुप्ता ने छात्र छात्राओं को राजनीतिशास्त्र, अनुशासन के संबंध में जानकारियां दीं। बीए प्रथम सत्र के विद्यार्थियों को हिंदी प्राध्यापक डॉ. सिद्धेश्वर सिंह, समाजशास्त्र के डॉ. प्रवीन जैन, अंग्रेजी के डॉ. बीएन दीक्षित, अर्थशास्त्र के डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता ने अपने विषयों, पाठ्यक्रमों की जानकारियां दीं। विद्यार्थियों को उनकी पाठ्यपुस्तकों, सहायक सामग्रियों, सेमेस्टर प्रणाली, बाह्य, आंतरिक मूल्यांकन आदि के बारे में बताया गया। प्राचार्य ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय बीए प्रथम सेमेस्टर, तृतीय वर्ष में प्रवेश जारी है।