लोहाघाट (चंपावत)। भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर सरस्वती ज्ञानदीप विद्या मंदिर में आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन प्रतियोगिताओं में मनीष, दीपा, सुमित और मेघा ने बाजी मारी। । प्रधानाचार्य नवीन चंद्र जोशी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
इसके अंतर्गत हुई जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में मनीष चंद्र ने प्रथम, राहुल जोशी ने द्वितीय, जतिन जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में दीपा रावत प्रथम, रश्मि कुल्याल द्वितीय, सौरभ बोहरा तीसरेे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में सुमित प्रथम, संजय द्वितीय, पवन तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में मेघा प्रथम, नीतू द्वितीय, संदीप तृतीय स्थान पर रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में दीपा रावत प्रथम, अजय बिष्ट द्वितीय, सौरभ तृतीय रहे। विपक्ष में प्रियांशु पांडेय प्रथम, राखी द्वितीय, राहुल तृतीय रहे। आयोजन में मनीष रावत, राहुल देव, कपिल देव, सुभाष जोशी, मुकेश पाटनी, पूजा पाटनी, रेनू, कल्पना आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।