फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियां बंद होने से सड़क में भर रहा है पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
ग्राम पंचायत मानाढुंगा नवाड़ तोक में नालियां बंद होने से किमतोली-रौंसाल सड़क पानी से भर रही है, इस कारण जहां वाहनों के संचालन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं स्कूली बच्चों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क के नीचे करीब एक दर्जन मकान हैं, जिनके लिए सड़क पर पानी भरने से खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र नालियों और स्क्रबरों को नहीं खोला गया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सांसद प्रतिनिधि दीपक जोशी और ग्राम प्रधान दीपा देवी के नेतृत्व में लोहाघाट आकर ग्रामीण ने लोनिवि के ईई को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात से पहले ही उन्होंने उक्त सड़क पर नालियां और स्क्रबर बंद होने की सूचना विभाग को दे दी थी, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि नालियां बंद होने एवं पानी का निकास न होने से करीब 100 मीटर सड़क पानी से भरी है। इससे हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना है। ज्ञापन देने वालों में प्रहलाद सिंह रावत, हीरा सिंह रावत, महेंद्र सिंह सामंत, केदार सिंह रावत, हरीश चंद्र जोशी, उमेद सिंह रावत, मान सिंह रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें