फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्घालुओं की आवाजाही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले के समापन को छह दिन शेष हैं। मेले के अंतिम दिनों में भी दूर-दराज से देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम बना है। इधर, गर्मी से राहत के लिए श्रद्धालु शारदा में स्नान का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


होली के अगले दिन यानि 14 मार्च से सरकारी तौर पर शुरू हुए पूर्णागिरि मेले की अवधि 15 जून तक थी, लेकिन श्रद्धालुओं की काफी संख्या में आवाजाही को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी के निर्देश पर प्रशासन ने मेले की अवधि 24 जून तक बढ़ाई है। अब मेले के अंतिम दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं। अवकाश के कारण रविवार को धाम में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि 24 घंटे में करीब दस से पंद्रह हजार श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। उधर, देवी के दर्शन और शारदा के शीतल जल में स्नान करना श्रद्धालुओं के गर्भी से राहत का जरिया बना हुआ है। यात्री भीषण गर्मी में जलक्रीड़ा का भी आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें