फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांज के 122 पेड़ काटे

Mon, 08 Oct 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
चौमेल के चमरौली वन पंचायत में अवैध तरीके से काटे गए बांज के पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत गांव चौमेल के चमरौली ग्राम पंचायत में अवैध रुप से सड़क बनाने के लिए बांज के 122 पेड़ काट दिए गए। क्षेत्र के वन बीट अधिकारी ने रविवार को जंगल का निरीक्षण किया तो चमरौली वन पंचायत में बांज के 122 पेड़ धराशायी पाए गए।
विज्ञापन


पता चला की कुछ प्रभावशाली लोग जेसीबी लगाकर पातल, मौलान से शील क्षेत्र तक अवैध रूप से सड़क निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं। वन विभाग के माध्यम से क्षेत्र के वन पंचायत सरपंच को नोटिस भेज दिया है। इस संबंध में जब सरपंच से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मोबाइल फोन रिसीव नहीं किया।

सड़क बनाने के लिए धराशाई किए पेड़ 
सूत्रों के अनुसार चमरौली ग्राम पंचायत में सड़क नहीं होने से ग्रामीणों के माध्यम से गुपचुप ढंग से सड़क बनाने का प्रयास किया जा रहा था। इसके चलते ही बड़ी संख्या में बांज के पेड़ों को काटा गया है।
विज्ञापन


चौमेल के चमरौली ग्राम पंचायत में बांज के बहुमूल्य पेड़ काटे जाने की सूचना वन बीट अधिकारी के माध्यम से मिली है। क्षेत्र के सरपंच को नोटिस भेज दिया गया है। शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूचना डीएफओ और एसडीएम को भी दे दी है। 
विज्ञापन

- हेम चंद्र गहतोड़ी, रेंजर, काली कुमाऊं रेंज।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें