फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम मूल्यांकन में सुरेश, रोहित और सुंदरी रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) चंपावत की पहल पर लोहाघाट के राईकोट महर में चल रहा 10 दिनी डेयरी फार्मिंग और वर्मी कंपोस्ट निर्माण प्रशिक्षण संपन्न हो गया है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में सुरेश कुमार को उत्कृष्ट प्रशिक्षणार्थी चुना गया। आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिलकोटी ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के जरिए महिलाएं और ग्रामीण स्वरोजगार से जुड़कर सम्मानजनक ढंग से जीवन यापन कर सकते हैं।
कहा कि प्रशिक्षण के बाद भी अगले दो वर्षों तक उद्यमियों का मार्गदर्शन किया जाता रहेगा। डेयरी विभाग के बृजेश जोशी, पशुपालन के पवन पांडेय, आजीविका मिशन के मोहन सिंह नेगी और डेयरी सचिव मोहन विश्वकर्मा ने अपने-अपने विभागों की जानकारी देने के साथ लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों के अंतिम मूल्यांकन में सुरेश कुमार ने पहला, रोहित कुमार ने दूसरा और सुंदरी देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रशिक्षण में पाटन-पाटनी और राईकोट क्षेत्र की 31 महिलाओं और 5 युवाओं ने भाग लिया। क्षेत्र के उद्यमी अमित कुमार ने प्रमाण पत्र बांटे। इस मौके पर प्रशिक्षण समन्वयक प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें