फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैघांव में छात्र छात्राओं की उपचारात्मक कार्यशाला समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सर्व शिक्षा अभियान के तहत संकुल संसाधन केंद्र रैघांव में कक्षा छह से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की पांच दिनी उपचारात्मक कार्यशाला समाप्त हो गई है। कार्यशाला में पढ़ाई में कमजोर तीन छात्र-छात्राओं को गणित, विज्ञान आदि विषयों पर शुरूआती ज्ञान से लेकर आने वाली कठिनाईयों का समाधान किया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने कार्यशाला में आए परिवर्तनों का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीआरसी समन्वयक और मुख्य संयोजक आरपी कालाकोटी ने बताया कि कार्यशाला में कक्षा छह से आठवीं तक के जूनियर हाईस्कूल पांचपीपल, रैघांव, जीआईसी कामाजूला के 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र विश्वकर्मा, उत्तम नेगी, गोविंद सिंह अधिकारी रहे। कार्यशाला के आयोजन में हेमा कापड़ी, विक्रम राम, नीरज कुमार आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें