फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से नहीं निकला कैश, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में अधिकतर एटीएम से कैश नहीं निकलने पर उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा लोगों को सीडीएम का भी लाभ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

मंगलवार को बैंकों में अवकाश होने के बाद एटीएम भी कैशलेस हो गए। उपभोक्ताओं को कैश निकालने के लिए समस्याएं उठानी पड़ीं। एसबीआई का मुख्य एटीएम भी शोपीस बना रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा पंजाब नेशनल, बैक ऑफ बड़ौदा, यूको, यूनियन बैंक आदि के एटीएम से पैसे नहीं निकल पाए। उपभोक्ताओं को मंगलवार को बैंक बंद होने की जानकारी नहीं होने से दिक्कतें आईं। दस बजे बाद बैंक बंद होने की जानकारी मिलने पर लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके अलावा कुछ बैंक के कर्मचारियों को भी बैंक बंद होने की जानकारी समय पर नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें