चंपावत। जीआईसी सिप्टी में समग्र शिक्षा अभियान के तहत सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संकुल के सभी विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य सोमपाल की अध्यक्षता, पूरन लाल वर्मा और आदित्य पंत के संचालन में प्राथमिक स्तर की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उषा, सुमित पांडेय, रोहित पांडेय पहले तीन पर रहे।
उच्च प्राथमिक वर्ग में सीमा बिष्ट, गिरीश कांडपाल, प्रीति नरियाल, नुक्कड़ नाटक में सिंडाला, सैंदर्क, पाली प्राथमिक विद्यालय पहले तीन स्थानों पर रहे। अंग्रेजी कविता पाठ में सूरज सिंह रंसवाल, आरुषि बिष्ट, दिया तड़ागी, निबंध प्रतियोगिता में अनीता जोशी, योगिता जोशी, मानसी महर, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रियांशु सामंत, नीरज शर्मा, कविता जोशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थानों पर रहे।