फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण मित्रों ने उठाई संविदा कर्मचारी घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पर्यावरण मित्रों ने संविदा कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम रणवीर सिंह चौहान को सौंपा।
विज्ञापन


नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदारी प्रथा खत्म कर सीधे संविदा कर्मचारी घोषित करने की मांग की। सफाई कर्मचारी अर्जुन कुमार वाल्मीकि ने कहा कि संविदा कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने सरकार पर वाल्मीकि समाज के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने संविदा कर्मचारी घोषित न करने पर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

वहां बलराम कुमार, राजू, अरुण कुमार, दिनेश कुमार, कुमेश कुमार, सविता देवी, नरेंद्र कुमार, सरिता देवी, पूजा देवी, नितिन कुमार, राजेश कुमार, रवि कुमार, मिथलेश देवी, अवनीश कुमार, उष्मा देवी, अंकित कुमार, संजय कुमार, विजय कुमार, सचिन कुमार, मनीष कुमार, अनिल कुमार, रीता देवी, धरमपाल कुमार, शुभम कुमार, महेंद्र कुमार, राजवीर कुमार, रघुवीर कुमार, पुष्पा देवी, रामविलास कुमार, राकेश कुमार, विमकेश कुमार, बीना देवी, आशा देवी, राधा देवी, विपिन कुमार, रोहित कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें