फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र और जिला पंचायत क्षेत्रों के परिसीमन की तिथि निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के पुन: परिसीमन के लिए शासन की ओर से तिथि निर्धारित कर दी गई है। जिलाधिकारी एसएन पांडेय ने बताया है कि 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के पुन: परिसीमन के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


31 दिसंबर को निर्वाचन क्षेत्रों की सूची का प्रकाशन करने के बाद एक जनवरी से तीन जनवरी 2019 तक प्रस्तावों पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जबकि 4 तथा 5 जनवरी को आपत्तियों का निस्तारण होगा। सात जनवरी को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पंचायतीराज एक्ट में संशोधन के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में 25000 तक ग्रामीण जनसंख्या वाले विकास खंडों में 20 निर्वाचन क्षेत्र तथा उससे अधिक जनसंख्या वाले विकास खंडों में अधिकतम 40 प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र होंगे, जबकि मैदानी क्षेत्रों में 50000 तक जनसंख्या वाले विकास खंडों में 20 निर्वाचन क्षेत्र तथा उससे अधिक जनसंख्या वाले विकास खंडों में अधिकतम 40 प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें