फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज में कल से शुरू होंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर के एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में इस शिक्षा सत्र में पहली बार कक्षाएं शुरू होंगी। नवंबर 2016 में खुले टनकपुर के इस इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षक नहीं होने से मौजूदा शिक्षा सत्र में एक भी दिन कक्षाएं नहीं चली हैं।
विज्ञापन


इसके चलते नवंबर में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने यहां के छात्रों को पिथौरागढ़ के सीमांत कॉलेज संबद्ध करने के आदेश दिए थे। मगर अब नए निदेशक (संस्थाध्यक्ष) की 3 दिसंबर में तैनाती के बाद यहां शिक्षण कार्य सुचारु किया जा रहा है। अमर उजाला ने कॉलेज में पढ़ाई नहीं होने की खबर को 30 अक्तूबर को प्रमुखता से उठाया था। और इसके बाद लगातार इस मुद्दे को आवाज दी।

निदेशक डॉ.अमित अग्रवाल ने बताया कि टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के दोनों ट्रेडों सिविल और यांत्रिकी के लिए 14 शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद 10 दिसंबर से शिक्षण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अगस्त से शुरू शिक्षा सत्र में यहां पहली बार छात्रों की पढ़ाई हो सकेगी। दोनों ट्रेडों में टनकपुर कॉलेज में 79 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


कॉलेज की अन्य व्यवस्थाओं को भी पटरी पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं निदेशक ने पिथौरागढ़ पढ़ने गए कुछ छात्रों को वापस टनकपुर बुलवाने के लिए अनुमति पत्र भेजने का विश्वविद्यालय के कुल सचिव से आग्रह किया था। इसके बाद कुल सचिव डॉ. अनीता रावत ने पिथौरागढ़ सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक को पत्र भेज टनकपुर के छात्रों को रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें