फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टीमेटम के बाद हरकत में आया जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रायनगर चौड़ी में ग्रामीणों की आंदोलन की चेतावनी के बाद जल संस्थान हरकत में आया। लगातार चार दिनों से पेयजल के लिए तरसते ग्रामीणों ने मंगलवार को राहत की सांस ली। जल संस्थान ने पेयजल योजना को ठीक कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी है।
विज्ञापन


रायनगर चौड़ी में पिछले चार दिनों से नलों में पानी नहीं आने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी। ग्रामीणों ने दो दिन के भीतर पेयजल योजना को सही नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद विभाग हरकत में आया। पांचवें दिन मंगलवार को उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी की आपूर्ति होने से राहत की सांस ली। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि गांव की बनगांव योजना करीब तीन जगह चौक हो गई थी। स्रोत से कचड़ा आने के कारण मुख्य टैंक में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। पाइप लाइन में आए कचड़े को हटाने के बाद पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर जल संस्थान कर्मियों की लापरवाही के चलते वनगांव पेयजल योजना के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पेयजल लाइन में खराबी के चलते लोगों को नौलों से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें