फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हुए पल्सों के पांच छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सों के पांच छात्रों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है। मार्गदर्शक शिक्षक नवीन चंद्र पंत ने बताया कि पल्सों स्कूल से किए गए सभी आवेदन इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हुए हैं।
विज्ञापन


छात्र बसंत बिनवाल, गौरव कुमार, पंकज जोशी, हिमांशु जोशी और जीवन जोशी ने इनोवेटिव विचारों को ऑनलाइन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भेजा। प्रत्येक इंस्पायर अवार्ड विजेता छात्र को दस हजार रुपये मिलेंगे। वैसे जिले के कुल 108 छात्र इस अवार्ड के लिए चयनित हुए हैं।

मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट, जिला विज्ञान समन्वयक उमेद बिष्ट, प्रधानाचार्य राधेश्याम खर्कवाल ने चयनित छात्रों को शुभ कामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें