बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में अंतर क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल शुरू हो गए हैं। तीन दिन तक चलने वाले ट्रायल के बाद एनएचपीसी की राष्ट्रीय वॉलीबाल टीम चयनित की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन पावर स्टेशन प्रमुख महाप्रबंधक रईस मियां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
एनएचपीसी की राष्ट्रीय वॉलीबाल टीम चयन को लेकर टनकपुर क्षेत्र (उत्तराखंड), जम्मू (जेएंडके), निगम मुख्यालय फरीदाबाद (फरीदाबाद), बनीखेत (हिमाचल प्रदेश), सिलगुड़ी (सिक्किम), सुबानश्री (अरुणांचल प्रदेश) की छह टीमों के बीच ट्रायल होगा। इसके लिए दो पूल बनाए गए हैं। पूल ए में निगम मुख्यालय फरीदाबाद, टनकपुर क्षेत्र, जम्मू क्षेत्र और बी पूल में सिलगुड़ी, बनीखेत, सुबानश्री क्षेत्र की टीमों को रखा गया है।
इस दौरान निगम मुख्यालय की टीम कप्तान मनीष कुमार, टनकपुर क्षेत्र के यूसी तिवारी, बनीखेत के अशोक कुमार, सिलगुडमी के अजरूद्दीन खान, सुबानश्री के ईगो बादक, जम्मू के गुरुदयाल सिंह ने अपनी टीमों का परिचय कराया। उद्घाटन मौके पर पावर स्टेशन के मुख्य अभियंता सिविल एसके शर्मा, मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक आनंद टैंभरे, वरिष्ठ प्रबंधक वित्त एनके गुप्ता आदि के अलावा अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। संचालन अभियंता अनिल कुमार और किशन ज्याला ने किया।
फरीदाबाद की टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला
बनबसा (चंपावत)। अंतर क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता एवं ट्रायल का उद्घाटन मुकाबला टनकपुर क्षेत्र और निगम मुख्यालय फरीदाबाद की टीमों के बीच हुआ, इसमें निगम मुख्यालय फरीदाबाद की टीम ने टनकपुर पावर स्टेशन की टीम को 2-0 से हराया। मैच रेफरी बरेली से आए वॉलीबाल फेडरेशन के रेफरी मो. उजैर और एनएचपीसी स्थित केवि क्रमांक दो के वॉलीबाल कोच पीएस राना थे। स्कोरर की भूमिका जेएस मेहता ने निभाई।