फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरे में बिताई तीन बसों के यात्रियों ने रात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पिथौरागढ़ डिपो से टनकपुर की ओर जा रही रोडवेज की तीन बसों को रात में चंपावत कोतवाली बैरियर पर आगे जाने से रोक दिया गया जिससे बसों में सवार 135 यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में यात्रियों ने कड़ाके की ठंड के बीच रैन बसेरे और बसों में रात गुजारी।
विज्ञापन


दीपावली के त्यौहार के बाद भारी संख्या में मैदानी क्षेत्रों की ओर यात्री जा रहे हैं। यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए पिथौरागढ़ डिपो ने अतिरिक्त बसें चलाईं। रविवार रात करीब सवा आठ बजे चंपावत कोतवाली बैरियर पर पहुंची पिथौरागढ़ डिपो की तीन बसों को पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। तीनों बसों के चालक, परिचालक, यात्री बैरियर खोलने की मांग करते रहे लेकिन बिना आदेश के पुलिस कर्मियों ने बैरियर खोलने से मना कर दिया।

चालकों का कहना था कि उन्हें एआरएम ने कहा कि बैरियर खुलवाने के लिए एसपी से बात हो गई है जिसके बाद ही वे यात्रियों को लेकर आए लेकिन एसपी का कहना था डीएम के आदेशानुसार रात में पर्वतीय क्षेत्र से बसों को नहीं छोड़ा जाएगा। डीएम के आदेश के बिना बैरियर नहीं खोला जाएगा। करीब एक घंटे तक चालक, परिचालक, यात्री उच्च अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास करते रहे लेकिन अंत में चालक तीनों बसों को नगर पालिका के रैन बसेरे में ले आए। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा के निर्देश पर रैन बसेरा खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें