फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन बीतो जाये रे, नहीं आयो संवरिया...

विज्ञापन
apple music
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। सरस्वती संगीत महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ मनाया गया। इस दौरान कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रमों का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर पाटी के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पचौली ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य सीएस मौनी के निर्देशन में कंचन अवस्थी ने राग मालकोश में ‘सावन बीतो जाये रे, नहीं आयो संवरिया’... निकिता गहतोड़ी ने राग वृंदावन सारंग में ‘मोह लागो वृंदावन नीको’ गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रियंका जोशी, अर्षदीप सोराड़ी, दीपिका मिश्रा, अनुज चम्याल, मयंक टकवाल, निकिता गहतोड़ी, नेहा, प्राची, सुभांशु, नितिन, वरुण, रवीश, कंचन अवस्थी, अभिषेक जोशी, प्रियांशु भट्ट ने तीन ताल में ‘सोलो वादन, झपताल, मालकोश, वृंदावनी सारंग’ आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। प्राचार्य ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। बीएस मेहता की अध्यक्षता में रवीश पचौली ने संचालन किया। इस मौके पर डीएन जोशी, केसी भट्ट, एमएन पचौली, एमसी भट्ट, मनोज खर्कवाल, सौरभ अवस्थी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें