चंपावत। जिला मुख्यालय से 51 किमी दूर सीमांत तामली में वर्षों पूर्व बना गैस गोदाम खाली और वीरान होने के साथ ही खंडहर में तब्दील हो गया है।
26 अक्तूबर को क्षेत्र के भ्रमण पर गए जिला पूर्ति अधिकारी केकेे अग्रवाल को ग्रामीणों ने गैस गोदाम के बारे में जानकारी दी। जिला पूर्ति कार्यालय में तामली में गैस गोदाम बनने का कोई रिकार्ड नहीं है।
तामली में सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) मद से दो दशक पूर्व गैस गोदाम बनाया गया था। लेकिन गैस गोदाम बनने के बाद भी पूर्ति कार्यालय को हस्तांतरित नहीं हो सका। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि तामली में गैस गोदाम की रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी से मांगी गई है। इसके बाद ही आगे कोई कार्रवाई की जाएगी।
चतुर्थ श्रेणी आवास में उगी बड़ी बड़ी झाड़ियां
चंपावत। सीमांत तामली में गैस गोदाम के पास में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का आवास भी बना हुआ है, लेकिन आवास में किसी के नहीं रहने से गैस गोदाम और आवास में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं।