फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ पर स्टोरी:सांसद आदर्श गांव रौलामेल भी खुले में शौच से मुक्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेंद्र राज लडवाल
विज्ञापन

पाटी (चंपावत)। रौलामेल ग्राम पंचायत को राज्यसभा सांसद रहे महेंद्र सिंह माहरा ने गोद लिया था। यह सांसद आदर्श गांव बेशक कागजों में खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) है, पर हकीकत ऐसी नहीं है। रौलामेल गांव में नौ परिवारों के पास शौचालय नहीं है और वे आज भी खुले में शौच को मजबूर हैं।

212 परिवार वाले रौलामेल गांव को एक साल पहले ही ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। दूसरी तरफ, ग्राम प्रधान रवीश लडवाल का कहना है कि ग्राम पंचायत में नौ परिवारों के पास शौचालय नहीं है। और ये परिवार पास के जंगल में शौच जाने को विवश हैं। वहीं पांच परिवार ऐसे हैं, जिन्हें शौचालय बनाने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ है। स्वजल शौचालय का निर्माण पूरा होने के बाद प्रोत्साहन के रूप में 12 हजार रुपये अदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन नौ परिवारों के पास नहीं है शौचालय:
लाल सिंह, गीता देवी, दिलीप सिंह, देवकी देवी, नीलावती, सुरेश चंद्र, जगत सिंह, नरी देवी और जगदीश राम।

इन ग्रामीणों को शौचालय का भुगतान नहीं हुआ:
प्रेम सिंह, चंदन सिंह, गंगा देवी, तुलसी देवी और मदन सिंह।


रौलामेल में जिन परिवारों के पास शौचालय नहीं होंगे, उनका सत्यापन कर जल्द से शौचालय निर्माण शुरू कराया जाएगा। शौचालय बनने के बावजूद भुगतान न होने के मामले की जांच करा अविलंब भुगतान कराया जाएगा।
अमित ममगई, खंड विकास अधिकारी, पाटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें