फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिप्टी मोटर मार्ग में बोल्डर गिरा, बाल-बाल बचा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सिप्टी-सैंदर्क मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह एकाएक भारी बोल्डर गिर गया। उस वक्त सड़क पर किसी वाहन या राहगीर के नहीं होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रत्यक्षदर्शी जीआईसी सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने बताया कि बोल्डर से बमुश्किल 200 मीटर की दूरी पर एक स्कूल बस थी जो कि रोड बंद होने से लौट गई।
विज्ञापन


वहीं धूनाघाट-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर भिंगराड़ा पटवारी चौकी के पास दो भारी-भरकम पेड़ सड़क पर आ गिरे। अलबत्ता हादसा होने से बच गया। सतीश भट्ट, रमेश गिरि, मोहन भट्ट, शेखर भट्ट, उमेश जोशी आदि ग्रामीणों ने पेड़ काटकर मार्ग को खुलवाया। गड्यूरा ग्राम पंचायत में प्रेम राम के मकान के आगे की दीवार गिरने से मकान को भारी खतरा बना हुआ है।

यह सड़कें हुई बंद
पुनाबे-सिप्टी, सूखीढांग-डांडा-मीडार, धौन-दियूरी, गौड़ी-किमतोली, कुल्यालगांव, बाराकोट-कोठेरा, मूलाकोट, एनएच बापरू, बालिक-गागर, एनएच खटोली, बगोटी-डुंगरा, रमैला-हरम, रौसाल-डुंगराबोरा, इंद्रपुरी-गल्लागांव, सिरतोली-मंगोली, धूनाघाट-रीठाखाल, मनटांडे, गल्लागांव-देवलीमाफी, ललुवापानी मोटर मार्ग बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें