फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने बताया कि उप चुनाव में ग्राम प्रधान और बीडीसी के एक-एक सदस्य और पांच ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। जिसमें बाराकोट के रैघाड़ी आगर में सदस्य ग्राम पंचायत, चंपावत के पोथ, थ्वालखेड़ा में सदस्य ग्राम पंचायत तथा बाजरीकोट में ग्राम प्रधान, लोहाघाट के कोट, मंगोली में सदस्य ग्राम पंचायत तथा पाटी ब्लाक के गरसाड़ी में सदस्य क्षेत्र पंचायत के उप चुनाव होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उप चुनाव के लिए पांच और छह जून को नाम निर्देशन पत्र जमा किए जा सकेंगे। सात जून को नामांकन पत्रों की जांच तथा आठ जून को एक बजे तक नाम वापसी और नौ जून को चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। जबकि 19 जून को मतदान तथा 21 जून को मतों की गणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में उप चुनाव होना है, वहां पांच जून से 21 जून तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बाराकोट के लिए खंड विकास अधिकारी पूरन सिंह रावत, पाटी के लिए डॉ.अमित ममगांई, लोहाघाट के लिए नारायण सिंह बिष्ट तथा चंपावत के लिए बीडीओ बीएस खाती को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें