टनकपुर (चंपावत)। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बस्तिया गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने गांव के दो मंदिरों की चहारदीवारी निर्माण एवं क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल की मरम्मत के लिए विधायक निधि से एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही गांव में अधिकारियों के साथ कैंप लगाकर समस्याओं का त्वरित निदान कराने का भरोसा दिलाया।
ग्राम प्रधान नवीन सिंह बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष कई समस्याएं रखीं। विधायक गहतोड़ी ने लोगों से मशरूम उत्पादन जैसे अन्य व्यवसाय अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान सरोज देवी, मिलाप सिंह के अलावा हरी राम, रोशन कुमार, मान सिंह, जगदीश पांडेय, हरीश लापड़, चंचल सिंह, राधिका देवी, माधवी देवी, रेखा देवी, नीमा देवी आदि मौजूद थे।