चंपावत। राजस्व उप निरीक्षकों ने शनिवार को चंपावत में गंडकी नदी में रिवर क्रॉसिंग का प्रशिक्षण हासिल किया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में पहली अप्रैल से शुरू सात दिनी शिविर के छठे दिन नौ महिला उप निरीक्षकों सहित कुल 29 उपनिरीक्षकों को रिवर क्रॉसिंग के जरिए एक छोर से नदी के दूसरे छोर की करीब 50 मीटर की दूरी को पार करने का प्रशिक्षण दिया गया।
आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने, घायल व्यक्ति को सुरक्षित जगह ले जाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षक धन सिंह बिष्ट, राजेंद्र पुनेड़ा, सुरेश भट्ट, चंद्रकला, दीपक राय, रितेश राय, विनीत ने आपदा के वक्त उफनती नदियों को पार करने के तरीके सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण लेने वालों में लता कार्की, उषा राय, बबीता, ज्योति टम्टा, प्रियंका पांडेय, मनीषा अटवाल, प्रतिभा जोशी, सुनील, कौशल, विनोद, गोविंद, अमित, राकेश, ऋषभ आदि नई नियुक्ति पर आए राजस्व उपनिरीक्षक शामिल थे।