लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जीआईसी में छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान चित्रकला, निबंध, स्लोगन प्रतियोगिताएं हुईं। लक्ष्मण, अंकिता, आयुष व निकिता अव्वल रहे।
शिक्षक प्रदीप जोशी ने मोटर व्हीकल एक्ट 2017 की जानकारी दी। थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा ने यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ इसके अनुपालन पर जोर दिया।
वरिष्ठ वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मण मेहता, गौरव गहतोड़ी व संजय सिंह, कनिष्ठ वर्ग में अंकिता जोशी, दिलीप सिंह बोहरा व प्रियंका मथेला क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में आयुष कुमार, हेम मथेला, जूनियर वर्ग में निकिता, ऋचा खर्कवाल व तनुजा विजयी रहे। सतीश जोशी व धीरज पंत निर्णायक रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को जल्द ही पुरस्कृत किया जाएगा। इधर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फोर्ती के छात्रों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ ली। प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता के दिशा-निर्देशन में प्रार्थना के वक्त हुए कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा का संदेश दिया गया। इस मौके पर शिक्षक सुमन चंद्र राय, कमल किशोर, भावना पुनेठा, मुन्नी पुनेठा आदि मौजूद थे।
एसपी ने स्कूल बस में छात्रों की सुरक्षा जांची
चंपावत। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने शुक्रवार को मल्लिकार्जुन स्कूल की बस का शुक्रवार को यहां जीआईसी तिराहे पर निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए फर्स्ट-एड बॉक्स सहित बस में सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए। वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की। एसपी ने ड्राइवर के अलावा आगे की सीट पर बिठाये जाने वाले छात्र-छात्राओं को सीट बेल्ट पहनाने, बस से उतारने व चढ़ाने में खासतौर पर एहतियात बरतने की हिदायत दी।