फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट नगर में पीने के पानी को लेकर मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में पेयजल किल्लत बनी हुई है। जलसंस्थान द्वारा कई मोहल्लों में चौथे व पांचवें दिन पानी की आपूर्ति की जा रही है। पानी की नियमित आपूर्ति न होने से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। उन्हें जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने की दशा में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शहर निवासी गोविंद वर्मा, सुमित गड़कोटी, केदार बोहरा, मनोज खर्कवाल, जगदीश खर्कवाल, हरीश कलखुड़िया, मुन्ना उप्रेती, मनोज जोशी, दीपक राय, नीलांबर गहतोड़ी, दिनेश बोहरा आदि ने कहा में नगर के कई वार्डों में चौथे और पांचवें दिन पानी आ रहा है। वह भी केवल 20 मिनट तक पानी आ रहा है। नगर के कचहरी वार्ड, मीना बाजार वार्ड, बजरंगबली वार्ड, ठाड़ाढूंगा वार्ड, हथरंगिया वार्ड और गोरखा नगर वार्ड वार्ड के लोगों को पानी लाने के लिए कई किमी दूर जाना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी जल संस्थान द्वारा उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें