फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल ही कार्यालय पहुंचे जिला स्तरीय अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले में प्रत्येक शनिवार को सरकारी विभागों के अधिकारियों की ओर से नो कार डे का पालन किया जा रहा है। जिस कारण द्वितीय शनिवार के अवकाश को छोड़कर प्रत्येक शनिवार को जिला स्तरीय अधिकारी पैदल ही अपने-अपने कार्यालयों में पहुंच रहे हैं।

विकास भवन में स्थित अधिकांश सरकारी विभागों के अधिकारी जहां बिना वाहनों के कार्यालयों में पहुंचे वहीं बाहरी वाहन विकास भवन परिसर में न आ सके विकास भवन के प्रवेश और निकासी गेट बंद कर दिए गए। यह बात अलग है कि डीएम डॉ.अहमद इकबाल की ओर से केवल जिला कार्यालय और विकास भवन के अधिकारियों के लिए शनिवार को नो कार डे घोषित किया गया है। विकास भवन के अलावा अन्य स्थानों पर स्थित सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों ने भी अब शनिवार को नो कार डे का पालन करना शुरू कर दिया है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, जिला सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी आदि अधिकारी अब प्रत्येक शनिवार को पैदल ही अपने कार्यालयों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक नहीं हुई एक भी साइकिल की खरीद
चंपावत। प्रत्येक शनिवार को नो कार डे घोषित करने के साथ ही डीएम की ओर से जारी की गई एडवायजरी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को गियर वाली साइकिल क्रय करने के निर्देश दिए थे। लेकिन दो माह से अधिक की समय सीमा बीतने के बाद भी किसी भी विभाग की ओर से साइकिल की खरीद नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें