फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूमाली का गांठा रियूड़ी लखनऊ की नीमा छोरी रे..

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी के दूरस्थ प्राथमिक विद्यालय गागर के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुती से दर्शकों को बांधे रखा। मुख्य डीईओ बेसिक सत्यनारायण, एसएमसी अध्यक्ष गणेश कुमार, शिक्षक रवीश पचौली ने शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने पर जोर दिया। प्रधानाध्यापक खड़क सिंह बोहरा ने अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, पंजाबी आदि लोक गीतों पर ठुमके लगाए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत लाली हो लाली हौंसिया, रूमाली का गांठा रियूड़ी लखनऊ की नीमा छोरी रे, तिमरो हमरो माया हे कांछी गीत पर कनिष्ठ प्रमुख हयात सिंह, लक्ष्मी दत्त ने बच्चों को नकद पुरस्कार दिया। इस मौके पर खुशाल सिंह, भैरव दत्त उपाध्याय, डॉ. प्रकाश चंद्र भट्ट, चंद्रशेखर उपाध्याय, गीता पंत, राकेश चंद्र, रंजन कफलिया, ठाकुर सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, नीतू रानी, जानकी देवी, केशव दत्त, लक्ष्मी दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें