चंपावत। जिले के विभिन्न स्थानों में मुंबई की श्रीकुंवर इंटरटेनमेंट के बैनर तले कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों की एलबम की शूटिंग जारी है। सोमवार को एलबम निर्माता बीके सामंत के नेतृत्व में हिंग्लादेवी मंदिर में धार्मिक गीत और बापरू में हरेला पर्व का फिल्मांकन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।
एलबम निर्देशक अमित सैनी ने बताया कि शूटिंग में क्षेत्र के अनछुए खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ ही यहां की लोक संस्कृति को सहेजने का प्रयास किया जा रहा है।