फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र महोत्सव के लिए कलाकारों का ऑडिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सरस्वती संगीत कला केंद्र अकादमी में रविवार को युवा कलाकारों का ऑडिशन हुआ, इसमें क्षेत्र के अलावा नेपाल से आए कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। चयनित कलाकार चैत्र महोत्सव में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

चैत्र महोत्सव पर परिवर्तन एक नई सोच संस्था की ओर से 13, 14 अप्रैल को कुमाऊं स्तरीय गायन, वादन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।

इसके लिए प्रतिभागियों के चयन को लेकर रविवार को बनबसा स्थित सरस्वती संगीत कला केंद्र अकादमी में ऑडिशन हुआ। इसमें स्वयं भट्ट, खुशी नेगी, दिव्यांशु विश्वकर्मा, मनमोहन गोस्वामी, लक्ष्य कांडपाल, अभिषेक चंद का चयन किया गया। इसके अलावा 13 अप्रैल को विजन पब्लिक स्कूल टनकपुर में होने वाले सेमीफाइनल के लिए आरवीके डांस अकादमी ग्रुप का भी चयन किया गया। इससे पहले परिवर्तन एक नई सोच संस्था द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष नवल किशोर तिवारी, संगीत विशेषज्ञ पं. अनिल पालीवाल, सरस्वती संगीत कला केंद्र के डायरेक्टर पं. जितेंद्र भट्ट, तबला वादक पं. नीरज कापड़ी, गिल माइकल, मेघराज, डांस विशेषज्ञ मास्टर आशीष आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें