फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के खंड शिक्षाधिकारी महावीर सिंह चौधरी ने विकासखंड के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ ही बच्चों के शैक्षिक स्तर को देखा।
विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने विकासखंड के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज इंद्रपुरी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में कक्षा 10 और 12वीं की चल रही प्री बोर्ड परीक्षाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कई सवाल भी किए, जिनका बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया। बाद में उन्होंने आदर्श जूनियर विद्यालय इजड़ा, प्राथमिक विद्यालय बसोटी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की पाठ्य पुस्तकों, वेशभूषा, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के शिक्षकों को निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति का भी जायजा लिया। सभी स्थानों में उपस्थिति ठीक पाई गई। बसौटी स्कूल के किचन में लगे मकड़ी के जालों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने जालों को शीघ्र साफ कराकर भविष्य में इस प्रकार की बातें दोबारा सामने न आने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ.कुंदन सिंह बोहरा, तनुज उप्रेती, गोपाल सिंह बोहरा, निर्मल कुमार, खीम राम, सुनीता कालाकोटी, कल्पना जोशी, भुवन नाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें