पाटी (चंपावत)। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसारी में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
शिक्षक रबीश पचौली के संचालन में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ‘ले जाना लड़ाई फौजा कमला...’, ‘फिकर नि कर मेरी लछिमा...’ गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
बाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से की हेल्थ विजिटर भगवती तिवारी, एएनएम गंगा गुसाई ने बालिकाओं को शारीरिक परिवर्तन और दैनिक स्वच्छता की जानकारी दी।
उन्होंने 11 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को टीटी के टीके लगाए गए। वहां स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश राम, सुशीला जोशी, गंगानाथ, जानकी, रजनी आदि थे।