रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री पर लगाम कसने की नागरिकों ने मांग की। शनिवार को यहां थाने में हुई कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप (सीएलजी) की बैठक में कई लोगों ने कहा कि क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री हो रही है।
जिससे क्षेत्र में माहौल खराब हो रहा है। कहा गया कि इस धर्मस्थल में तंबाकू व सिगरेट पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी इस पर रोक नहीं लग पा रही है। थानेदार खुशाल सिंह ने नागरिकों से शहर में अमन बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। कहा कि पुलिस कर्मियों की कमी के बावजूद रात्रि गश्त से लेकर पुलिस अपराध नियंत्रण में कामयाब रही है। लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन शर्मा, सरदार सिंह बोहरा, पीएलवी एचआर आर्य, घनश्याम जोशी, जगदीश सिंह, पान सिंह, दिनेेश चंद्र, दिनेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।