फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर बढने लगी है दावेदारों की सक्रियता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। आने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष और वार्ड सभासद के दावेदारों की सक्रियता बढ़ने लगी है। पंचस्थानी विभाग की ओर से विभिन्न निकायों में नए परिसीमन और मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य शुरू होने के साथ ही विभिन्न वार्डों में संभावित प्रत्याशियों की ओर से भी जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनसंपर्क बढ़ाने के कार्य में सोशल मीडिया काफी मददगार साबित हो रहा है। इसके अलावा बैनर पोस्टरों के जरिये शुभकामना संदेश देकर भी अप्रत्यक्ष रूप से अपनी अपनी दावेदारी पेश की जा रही है। हालांकि अभी नगर निकायों में अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। लेकिन इसको लेकर कयासबाजी और अटकलों का सिलसिला भी तेज हो गया है। चंपावत नगर पालिका के लिए दूसरी बार होने वाले निकाय चुनाव को लेकर अधिकांश दावेदारों उत्साह का माहौल है।

घर-घर जाकर हो रहा है मतदाता सूची का सत्यापन
चंपावत। जिले में विधानसभा मतदाता सूचियों का सत्यापन कार्य जारी है। बूथ लेबिल आफीसर की ओर से घर-घर जाकर फोटो युक्त मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत जहां 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा रहे हैं, वहीं पूर्व में बने मतदाता पहचान पत्र में किसी तरह की अशुद्धियों के साथ ही सही और गलत प्रविष्टियों को दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें