फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की जांच रिपोर्ट से सहमत नहीं हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गैस गोदाम के समीप 17 नवंबर को मिले गोवंशज का कटा सिर मिलने के बाद पुलिस द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट से लोग सहमत नहीं हैं। शनिवार को बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक रंदीप सिंह पोखरिया लोहाघाट पहुंच आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल भी इस मामले को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलेगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने बताया कि गोवंशज का कटा सिर भीड़भाड़ वाले स्थान में पहुंचाने वाले असल आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर उनकी लड़ाई जारी है। विभिन्न संगठनों के साथ इस मामले को लेकर अग्रिम रणनीति तैयार की जा रही है। पाठक का कहना है कि पुलिस की जांच रिपोर्ट भ्रमित करने वाली है। राज्य सरकार से जल्द नई जांच एजेंसी गठित कर मामले का पर्दाफाश कराने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें