फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में कौशल विकास प्रशिक्षण 15 से शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। केंद्र सरकार की कौशल विकास योजना चंपावत जिले में 15 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इसके लिए लैब व कक्षाएं तैयार कर ली गई हैं। फिलहाल एक पाठ्यक्रम शुरू होगा। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा मान्य उत्तराखंड शैक्षिक व तकनीकी संस्थान (यूआईईटी) के तहत संचालित इस केंद्र में अन्य तीन पाठ्यक्रमों को भी जल्द शुरू किया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों के लिए 200 से अधिक पंजीकरण हुए हैं।

कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र चंपावत के प्रधानाचार्य चंपावत के सेवानिवृत्त जिला पूर्ति अधिकारी जीवानंद जोशी ने बताया कि फिलहाल महिलाओं व लड़कियों के लिए ब्यूटीशियन व हेयर स्टायल के काम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 90 दिनों के इस पाठ्यक्रम में 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु समूह की 62 लड़कियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं तीन अन्य पाठ्यक्रम पहाड़ की शारीरिक फिटनेस को देखते हुए फौज में शामिल होने का बुनियादी प्रशिक्षण, फुटकर सेक्टर में विपणन और कार ड्राइविंग अगले महीने से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौज में शामिल होने के बुनियादी प्रशिक्षण के लिए 60, फुटकर विपणन में 50 व कार ड्राइविंग के प्रशिक्षण के लिए 120 लोगों ने पंजीकरण कराया है। 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु समूह के दसवीं पास युवक-युवतियों को चंपावत के इस केंद्र के जरिए नि:शुल्क रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रधानाचार्य जोशी ने बताया कि हर पाठ्यक्रमों में 60-60 युवा हिस्सा ले सकेंगे। प्रशिक्षित युवकों को प्रमाणपत्र के बाद स्वरोजगार के लिए बैंक से कर्ज की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें