फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्की फार्म में बीएसएफ कर्मी की पत्नी ने फंदा लगा कर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर से लगी आमबाग ग्राम पंचायत की कार्की फार्म कॉलोनी में बीएसएफ जवान मनोहर लाल की पत्नी गीतिका कनवाल (34) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गीतिका अपने दो बेटों के साथ में रह रही थी। उसका पति बीएसएफ में तैनात है। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन


अलबत्ता पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया कि गीतिका कनवाल ने बुधवार शाम अचानक घर के एक कमरे में पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। गीतिका का चंद कॉलोनी टनकपुर निवासी भाई मनोज जब बहन के घर पहुंचा तो एक कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उसने रोशनदान से अंदर झांका। अंदर गीतिका को फंदे में लटका देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को फंदे से नीचे उतारा। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। खबर लिखे जाने तक परिजनों से घटना के बाबत पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें